सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
पंजाब

मानसा के बाद ड्रग्स को लेकर लुधियाना में मेडिकल स्टोर मालिक का सिर फोड़ा

लुधियाना के काराबारा रोड पर एक मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। एक युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने मेडिकल स्टोर को निशाना बनाया।

मानसा के बाद ड्रग्स को लेकर लुधियाना में मेडिकल स्टोर मालिक का सिर फोड़ा

लुधियाना: पंजाब में नशे के खिलाफ बढ़ते आक्रोश के बीच लुधियाना के काराबारा रोड पर एक मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। एक युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने मेडिकल स्टोर को निशाना बनाया। इस दौरान स्टोर मालिक के साथ मारपीट किए जाने और उसका सिर फूटने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

मृतक युवक की पहचान साहिल ठाकुर उर्फ शैफी, निवासी काराबारा के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि साहिल मेडिकल स्टोर से नशे की गोलियां लेकर गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, साहिल अपनी नई पैंट मेडिकल स्टोर पर देकर बदले में नशे की गोलियां लेकर गया था। हालांकि, युवक की मौत का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

मेडिकल स्टोर मालिक ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

घटना के बाद मनजीत मेडिकल स्टोर के मालिक जसविंदर कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि युवक ने किसी अन्य प्रकार का नशा किया होगा, जिसके कारण उसकी मौत हुई। उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए मामले में अपनी भूमिका से इनकार किया है।

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि घटनास्थल दरेसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जबकि सलेम टाबरी थाना प्रभारी जसबीर सिंह गिल भी मौके पर पहुंचे।

इसके अलावा एसीपी नॉर्थ किक्कर सिंह भुल्लर, एडीसीपी समीर वर्मा और एसीपी अनिल भनोट ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और युवक की मौत के कारणों की जांच कर रही है।

इस घटना ने एक बार फिर पंजाब में मेडिकल स्टोरों से कथित तौर पर नशे की दवाइयों की बिक्री और नशे के बढ़ते खतरे को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, युवक की मौत और मेडिकल स्टोर पर लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें

झोटा ह+त्याकांड: मेडिकल स्टोर मालिक समेत 4 आरोपी CBI कोर्ट में पेश, पढ़ेंझोटा ह+त्याकांड: मेडिकल स्टोर मालिक समेत 4 आरोपी CBI कोर्ट में पेश, पढ़ें Jalandhar के Hotel में महिला का शव मिला, 25 दिन पहले ही आई थी नौकरी परJalandhar के Hotel में महिला का शव मिला, 25 दिन पहले ही आई थी नौकरी पर पंजाब में फिर साथ आएंगे अकाली दल और BJP? सुखबीर बादल के बयान से बढ़ी चर्चापंजाब में फिर साथ आएंगे अकाली दल और BJP? सुखबीर बादल के बयान से बढ़ी चर्चा Jalandhar वालों ध्यान दें! आज इन रास्तों पर बंद रहेगी वाहनों की Entry, पढ़ें…Jalandhar वालों ध्यान दें! आज इन रास्तों पर बंद रहेगी वाहनों की Entry, पढ़ें… परविंदर झोटा हत्याकांड: 9 दिन से मोर्चरी में शव, पोस्टमार्टम पर पत्नी के बयान से बढ़ी चर्चापरविंदर झोटा हत्याकांड: 9 दिन से मोर्चरी में शव, पोस्टमार्टम पर पत्नी के बयान से बढ़ी चर्चा

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।