सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
देश

मौसम का बदलेगा मिजाज! कहीं भारी बारिश तो कहीं आंधी-तूफान, IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम का बदलेगा मिजाज! कहीं भारी बारिश तो कहीं आंधी-तूफान, IMD ने जारी किया अलर्ट

नेशनल डेस्क: देश के कई हिस्सों में मॉनसून की विदाई के बाद अब बारिश का एक और दौर शुरू होने जा रहा है। इस बार दक्षिण भारत के राज्यों में मौसम ज्यादा असर दिखाएगा। मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर तक कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा। ऐसे में दक्षिण भारत के लोगों को अगले कुछ दिन मौसम पर नजर रखनी होगी।

दक्षिण भारत में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?
तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। तमिलनाडु में 17 और 20 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में 27 अक्टूबर को भी बहुत भारी बारिश का अनुमान है। तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पुडुचेरी समेत कई इलाकों में 17 से 23 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में 17-18 अक्टूबर के दौरान भी बारिश का असर देखने को मिलेगा।

बारिश के साथ तेज हवाएं भी बढ़ाएंगी परेशानी
कई राज्यों में केवल बारिश ही नहीं, बल्कि गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर भी अलर्ट है। केरल, माहे और लक्षद्वीप में 17 अक्टूबर को मौसम खराब हो सकता है। तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 17-18 अक्टूबर को आंधी-तूफान की आशंका है। कर्नाटक के उत्तरी और दक्षिणी आंतरिक इलाकों में 17 से 21 अक्टूबर तक तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं तेलंगाना में भी 17 से 22 अक्टूबर के बीच हवाओं का असर रहने का अनुमान है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 18-19 अक्टूबर को, जबकि केरल और लक्षद्वीप में 18-21 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ बिजली गिरने के आसार है। 

 

यह भी पढ़ें

School में 12वीं की छात्रा जली हुई हालत में मिली, पास से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोटSchool में 12वीं की छात्रा जली हुई हालत में मिली, पास से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट दिल्ली वालों सावधान! अगले 9 दिन नहीं मिलेगी प्रदूषण से राहत, यहां जानें मौसम का हाल…दिल्ली वालों सावधान! अगले 9 दिन नहीं मिलेगी प्रदूषण से राहत, यहां जानें मौसम का हाल… भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौ+तभीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौ+त जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर में लिपटे पहाड़जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर में लिपटे पहाड़ भारत का Most Wanted Gangster हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार!भारत का Most Wanted Gangster हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार!

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।