सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
पंजाब

Chandigarh वालों हो जाओ तैयार! शहर में बनने जा रहा है City Forest, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Chandigarh वालों हो जाओ तैयार! शहर में बनने जा रहा है City Forest, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ में घूमने-फिरने के लिए जल्द एक नया ठिकाना तैयार होने जा रहा है। शहर के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के पास सुखना चो रिजर्व फॉरेस्ट में करीब 35 एकड़ जमीन पर सिटी फॉरेस्ट विकसित किया जाएगा।

13.72 करोड़ रुपये का बजट मंजूर
इस प्रोजेक्ट के लिए प्रशासन ने 13.72 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद की अध्यक्षता वाली कमेटी से मंजूरी मिलने के बाद अब इसके निर्माण की तैयारी की जा रही है। इस सिटी फॉरेस्ट को इस तरह विकसित करने की योजना है कि लोग प्रकृति के करीब समय बिता सकें और पर्यावरण के बारे में भी जान सकें। यहां 100 लोगों के बैठने की क्षमता वाला ऑडिटोरियम, खुले में कार्यक्रमों के लिए थिएटर, नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर, पक्षियों को देखने के लिए टावर और साइकिल चलाने के लिए ट्रैक बनाया जाएगा। परियोजना के जरिए इलाके की हरियाली और प्राकृतिक वातावरण को बेहतर बनाने पर भी ध्यान दिया जाएगा।

इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट करेगा निर्माण
परियोजना की योजना तैयार करने का काम पूरा हो चुका है। इसे फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के डिपॉजिट वर्क के तौर पर विकसित किया जाएगा, जबकि निर्माण की जिम्मेदारी इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को दी गई है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। प्रशासन का लक्ष्य है कि काम शुरू होने के एक साल के भीतर परियोजना पूरी कर ली जाए। निर्माण के दौरान पर्यावरण के अनुकूल सामग्री इस्तेमाल करने पर जोर रहेगा, ताकि सुविधाएं विकसित करते समय प्राकृतिक क्षेत्र को कम से कम नुकसान पहुंचे।

 

यह भी पढ़ें

झोटा ह+त्याकांड: मेडिकल स्टोर मालिक समेत 4 आरोपी CBI कोर्ट में पेश, पढ़ेंझोटा ह+त्याकांड: मेडिकल स्टोर मालिक समेत 4 आरोपी CBI कोर्ट में पेश, पढ़ें Jalandhar के Hotel में महिला का शव मिला, 25 दिन पहले ही आई थी नौकरी परJalandhar के Hotel में महिला का शव मिला, 25 दिन पहले ही आई थी नौकरी पर पंजाब में फिर साथ आएंगे अकाली दल और BJP? सुखबीर बादल के बयान से बढ़ी चर्चापंजाब में फिर साथ आएंगे अकाली दल और BJP? सुखबीर बादल के बयान से बढ़ी चर्चा Jalandhar वालों ध्यान दें! आज इन रास्तों पर बंद रहेगी वाहनों की Entry, पढ़ें…Jalandhar वालों ध्यान दें! आज इन रास्तों पर बंद रहेगी वाहनों की Entry, पढ़ें… परविंदर झोटा हत्याकांड: 9 दिन से मोर्चरी में शव, पोस्टमार्टम पर पत्नी के बयान से बढ़ी चर्चापरविंदर झोटा हत्याकांड: 9 दिन से मोर्चरी में शव, पोस्टमार्टम पर पत्नी के बयान से बढ़ी चर्चा

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।