इंटरनेशनल डेस्कः साऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक बार फिर धमाकों की आवाजें सुनाई देने की खबर सामने आई है। शहर के कुछ निवासियों ने बताया कि उन्होंने फिर से धमाकों की आवाजें सुनीं। सुरक्षा कारणों से इन लोगों ने अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं की।
रिपोर्ट के मुताबिक, एक निवासी उत्तरी रियाद में रहता है, जहां किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्थित है। हालांकि, धमाकों की वजह और उनके स्रोत का तत्काल पता नहीं चल पाया है। इस बीच, सऊदी अरब के सिविल डिफेंस विभाग ने रियाद और राजधानी के दक्षिण-पूर्व में स्थित अल-खर्ज क्षेत्र में हवाई हमले को लेकर अलर्ट जारी किए जाने की जानकारी दी है।
पिछले एक सप्ताह के दौरान रियाद एयरपोर्ट को कई बार निशाना बनाए जाने की खबरें भी सामने आई हैं। पड़ोसी देश यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इन हमलों की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि, ताजा धमाकों का इन हमलों से संबंध होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।





