सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
टेक्नोलॉजी

AI का खतरनाक खेल! महिला की 100 अश्लील तस्वीरें बनाकर 10 अकाउंट से की गईं वायरल

AI का खतरनाक खेल! महिला की 100 अश्लील तस्वीरें बनाकर 10 अकाउंट से की गईं वायरल

टेक डेस्क: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का गलत इस्तेमाल महिलाओं की डिजिटल सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। अहमदाबाद में 24 साल की एक युवती की AI से बनाई गई अश्लील तस्वीरें वायरल करने का मामला सामने आया है।  

दोस्ती से इनकार करने पर तस्वीरों से छेड़छाड़ का आरोप
जानकारी के मुताबिक, युवती ने सोशल मीडिया पर दिल्ली के रहने वाले सुमीत शर्मा नामक युवक से दोस्ती करने से मना कर दिया था। आरोप है कि इसके बाद युवक ने AI की मदद से उसकी नकली न्यूड तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें वायरल कर दिया। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

20-20 रुपए में बेची गई तस्वीरें
बताया जा रहा है कि युवती के इनकार के बाद उसकी तस्वीरों को AI टूल के जरिए अश्लील रूप दिया गया। इस तरह की तस्वीरें असली नहीं होतीं, लेकिन इनके प्रसार से पीड़ित की निजता, प्रतिष्ठा और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। एक रिपोर्ट में ऐसे ही मामलों को लेकर दावा किया गया है कि एक महिला की करीब 100 अश्लील तस्वीरें तैयार कर उन्हें 10 अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट से प्रसारित किया गया, जिसे 20-20 रुपए में बेचा गया।  रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि तस्वीरों में कपड़े हटाने जैसे नकली बदलाव करने वाले AI टूल मुफ्त में उपलब्ध हैं। इस नेटवर्क के तार चीन और हॉन्गकॉन्ग से जुड़े होने की बात भी कही गई है।  इन घटनाओं ने AI तकनीक के गलत इस्तेमाल और सोशल मीडिया पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। 

यह भी पढ़ें

Apple Foldable iPhone की कीमत ₹2.99 लाख, स्क्रीन रिपेयर का खर्च उड़ा देगा होश!Apple Foldable iPhone की कीमत ₹2.99 लाख, स्क्रीन रिपेयर का खर्च उड़ा देगा होश! 1 नवंबर से फोन पर दिखेगा अनजान कॉल करने वाले का नाम! सरकार ला रही सर्विस1 नवंबर से फोन पर दिखेगा अनजान कॉल करने वाले का नाम! सरकार ला रही सर्विस

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।