सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
पंजाब

मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर ह+त्या

नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले एंटी ड्रग टास्क फोर्स के संचालक परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर ह+त्या

मानसा: नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले एंटी ड्रग टास्क फोर्स के संचालक परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, परविंदर सिंह झोटा की मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी के साथ नशा बेचने का विरोध करने को लेकर बहस हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान अश्विनी ने झोटा पर 3 गोलियां चला दीं जबकि वहां मौजूद उसके चार साथी गोली लगने से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जब झोटा के साथी उन्हें अस्पताल ले जाने लगे, तब आरोपी हाथ में पिस्तौल लेकर उनके पीछे जाता हुआ दिखाई दिया। 

परिवार ने अंतिम संस्कार से किया इंकार 

कुछ देर बाद वह मेडिकल स्टोर बंद करके मौके से फरार हो गया। वहीं मृतक के पिता ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया है और झोटा का शव उन्हें सौंपने की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस को आशंका है कि शव सौंपे जाने पर उसे सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया जा सकता है। इसी कारण शव सौंपने को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें

Amritsar में Gym के बाहर फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने चलाईं 3 गोलियांAmritsar में Gym के बाहर फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने चलाईं 3 गोलियां झोटा ह+त्याकांड: मेडिकल स्टोर मालिक समेत 4 आरोपी CBI कोर्ट में पेश, पढ़ेंझोटा ह+त्याकांड: मेडिकल स्टोर मालिक समेत 4 आरोपी CBI कोर्ट में पेश, पढ़ें Jalandhar के Hotel में महिला का शव मिला, 25 दिन पहले ही आई थी नौकरी परJalandhar के Hotel में महिला का शव मिला, 25 दिन पहले ही आई थी नौकरी पर पंजाब में फिर साथ आएंगे अकाली दल और BJP? सुखबीर बादल के बयान से बढ़ी चर्चापंजाब में फिर साथ आएंगे अकाली दल और BJP? सुखबीर बादल के बयान से बढ़ी चर्चा Jalandhar वालों ध्यान दें! आज इन रास्तों पर बंद रहेगी वाहनों की Entry, पढ़ें…Jalandhar वालों ध्यान दें! आज इन रास्तों पर बंद रहेगी वाहनों की Entry, पढ़ें…

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।